Search This Blog

Saturday, October 19, 2019

बाबूजी


                      बाबूजी

लड़कपन की वो बात पुरानी , सुनो आज बतलाता हूं।
मेरे जो बाबूजी हैं उनकी कुछ बात पुरानी  सुनाता हूं।
बचपन मे मैं जब भी गिरता वो झट से मुझे उठाते थे।
रोता मैं गिरकर जो कभी तो सहलाकर चुप कराते थे।
बाबूजी के साथ घूमना मानो हर दिन मेला सा लगता था।
जिस पल साथ नही रहते तो सब कुछ झमेला सा लगता था।
बाबूजी हमको बात बताते थे गांव गली और बुजुर्गो की।
कहते थे काम आएगा सुन लो यह बात है तजुर्बा की ।
लड़कपन की वो बात पुरानी , सुनो आज बतलाता हूं।
मेरे जो बाबूजी हैं उनकी कुछ बात पुरानी  सुनाता हूं।

उनके कहानियों में जीवन का हर सार छुपा रहता है।
बीत गया वह जमाना और आने वाला संसार छुपा रहता है ।
वो बाबूजी के साथ खेलना ,लड़ना झगड़ना हँसना रोना।
उनकी थाली में खाना अपना जूठा उन्हें खिलाना।
सब बातें उस जमाने की जब हमको अच्छा लगता था।
मन मे किसी के लिए भी बैर नही सब कुछ सच्चा लगता था ।
लड़कपन की वो बात पुरानी , सुनो आज बतलाता हूं।
मेरे जो बाबूजी हैं उनकी कुछ बात पुरानी  सुनाता हूं।

बाबूजी हमारे प्यार बहुत करते हमसे पर रहते बड़े सख्त हैं।
गोल गोल आंखे और प्यारे से चेहरे और काले बालो में दिखते बड़े मस्त हैं
वैसे तो बाबूजी का हर अंदाज निराला लगता है।
मुझसे अक्सर कहते हैं बेटा तू भोला भाला लगता है।।
बीमार कभी मैं पड़ता तो डॉक्टर अंकल को बुलवाते थे
छोटी सी बीमारी पर भी जो बहुत परेशान हो जाते थे।।
लड़कपन की वो बात पुरानी , सुनो आज बतलाता हूं।
मेरे जो बाबूजी हैं उनकी कुछ बात पुरानी  सुनाता हूं।

बाबूजी की हर बात को मैं हमेशा याद रखता हूं।
जब भी मुश्किल आती तो उनको पुकार लेता हूं।
बाबूजी का दोस्त यार और सब कुछ मैं कहलाता था।
बचपन में मैं दिनभर की सारी बात उन्हें बतलाता था।
माँ की ममता बाबूजी का प्यार कहते हैं कभी आंका नही जा सकता
प्यार अनंत रहता है उनके दिल मे जिसे किसी दूरबीन से झांका नही जा सकता । 
लड़कपन की वो बात पुरानी , सुनो आज बतलाता हूं।
मेरे जो बाबूजी हैं उनकी कुछ बात पुरानी  सुनाता हूं।
            - मोतीराम 
         9131308002

Sunday, September 29, 2019

मेरी जीवन की बातों में तू है



  मेरी जीवन की बातों में तू है।
    रात में मेरे ख्वाबो में तू है।

    झिलमिलाती हुई तेरी पलकें
    मौज से यू मुझे देखती हैं।
    तेरे मन की व्यथा को मैं जानू
   जो हर पल सिर्फ मुझे सोचती है।

मिल जाये हम तुम यू ही कही पर
दिल को इतनी सी एक आरजू है
मेरे जीवन की बातों में तू है

मेरी जीवन की बातों में तू है।
रात में मेरे ख्वाबो में तू है।

तेरे मेरे मिलन की कथा तो 
सबको पता चल गया है 
सोचता था मैं ख्वाबो में जिसको
आज हसकर वो मुझे मिल गया है।

दिल की बातों को तुम सुन रही हो
जो कर रहा तुझसे गुफ़्तगू है 
मेरे जीवन की बातों में तू है

मेरी जीवन की बातों में तू है।
रात में मेरे ख्वाबो में तू है।

खूब बरसात के बाद देखो
कितना प्यारा ये दिन खिल गया है 
तेरे चेहरे की चमक कह रही है
तेरा साजन तुझे मिल गया है।

दिल ये कहता है मेरा हमदम 
दिल की हसरत बस  तू ही तू है
मेरे जीवन की बातों में तू है 

मेरी जीवन की बातों में तू है।
रात में मेरे ख्वाबो में तू है।

          -मोतीराम


Sunday, September 15, 2019

मेरी ममतामयी माँ

माँ तेरी पनाह में रहना मुझे अच्छा लगता है।
तेरी आँचल के छांव में रहना मुझे अच्छा लगता है।
वो मखमली रजाई और ए सी की हवा अच्छी नही लगती मुझे|
माँ मुझे हमेशा तेरी गोद मे सोना अच्छा लगता है।।

तेरी वो बचपन की लोरी और तेरा फटकार माँ,
वो डंडे की मार फिर ममता भारी दुलार माँ,
वो खाना खाले वाली जिद ,
घर पहुचने पर तेरी वो पहली दीद  ,
आज तो मैं बड़ा हो गया माँ और तुम कहती हो बच्चा लगता है।।
माँ मुझे हमेशा तेरी गोद मे सोना अच्छा लगता है।।

स्कूल के बैग में तुम किताबें ढूढ के रखती हो,
मैं कैसा रहूंगा क्या करूँगा मुझसे ज्यादा तूम सोचती हो,
आज दूर हूं तुमसे तो भी तुम सोच री होगी,
मुझे पता है माँ तुम हर रोज मेरा राह देख रही होगी ।।
मैं देख लिया जमाने की प्यार माँ मुझे तेरा प्यार सच्चा लगता है
माँ मुझे हमेशा तेरी गोद मे सोना अच्छा लगता है।।

लब से बिना कुछ बोले तुम सब कुछ समझ जाती हो।
थोड़ी सी चोट लगने पर तुम घबराकर दौड़ आती हो।
मन मे चिंता दिल मे भय आकर माथा चुम गले लग जाती हो।
जीवन मे हर रोज हर समय अपनी ममता का अंश दे जाती हो।
और मैं क्या बताऊँ मुझे अपनी ममतामयी माँ की प्यार करने का हर अंदाज सच्चा लगता है।।
माँ मुझे हमेशा तेरी  गोद मे सोना अच्छा लगता है।।

माँ वो सब पैसे ख़र्च हो गए जो ,
जो घर से आया तो पापा ने दिये थे।
जिंदगी के मुश्किलों में काम आए वो पैसे,
जो चुपके से तुमने मेरे जेब मे रख दिये थे।
माँ यहाँ सब कुछ है फिर भी हमेशा घर जाने की इच्छा लगता है
माँ मुझे हमेशा तेरी गोद मे सोना अच्छा लगता है।।

मोतीराम साहू 
9131308002

Tuesday, September 10, 2019

अहसास -: मोहब्बत की


अहसास -: मोहब्बत की

मेरी कलम से लिखा हुआ प्यार तेरे लिए है
मेरी दिल से की गई हर पुकार तेरे लिए है
तुझे कैसे यकीन दिलाऊ कैसे भरोशा हो तुझे
मेरी इस जिंदगी की पूरी संसार तेरे लिए है।।

बिठा कर चाँद आसमाँ में आईने से देखना है मुझे
कितना बदल गया कितना सच्चाई है देखना है मुझे
 वो रूप तेरी ख्वाब  तेरी  जिस पर रहती नजर मेरी
आखिर इतनी खूबसूरत आईना तुम हो तो देखना है मुझे ।।


मुझमे तेरा वजूद आज भी है
तेरा ख्वाब नही तू खुद आज भी है
मेरी रूह तक पहचानती है तुम्हे,
 तू मेरी सांसो में मौजूद आज भी है।।

ये हवा का स्पर्श तेरी याद दिलाती है
ये शोर ये शन्नटा तेरी याद दिलाती है
महज कुछ शब्दों में बया करू तो कैसे
ये जिस्म ये रूह तेरी याद दिलाती है।।
     मोतीराम साहू 
     9131308002

Tuesday, June 18, 2019

दिल की पुकार



हार गया मन मेरा आज फिर से एक बार
टूट गया स्वप्न मेरा आज फिर से एक बार
पुकार रहा दिल तुम्हे आज फिर से एक बार
गा रहा दिल मेरा आज फिर से एक बार

बुला रहा है मीत तेरा आ फिर से एक बार
लग गले मुस्कुरा दे आज फिर से एक बार

जो तुम गई तो रैन गया जीवन का सुख चैन गया
हर पल आंसू रोते हैं वो निंदियो वाली नैन गया

जीवन की संगिनी हो तुम और मेरा अभिमान भी तुम
सुख दुख की साथी हो तुम ओर मेरा पहचान भी तुम

हम तो तूझमे ही रहते हैं तुझमे जागते सोते हैं
तुम साथ रहो तो हँसते हैं जो दूर रहो तो रोते हैं

आशाओं की दुनिया मे हम जब भी ऐसे गुम हो जाते हैं
छोड़ जाए पूरी दुनिया पर तुमको साथ मे पाते हैं



✍मोतीराम
motiramsahu100@gmail.com

Monday, June 17, 2019

तू हार कर जीतेगा




तू संघर्ष कर आगे बढ़ तो सही
तू मार कर जीतेगा
तू प्रेरणा के दीप जला तो सही
तू हार कर जीतेगा
तू अपनी इरादों में जान डाल तो सही
तू इंतिज़ार कर जीतेगा
तू अपनी हिंम्मत को पहचान तो सही
तू दहाड़ कर जीतेगा
तू अपनी जुबां पर एतबार कर तो सही
तू पुकार जर जीतेगा


हिम्मत की कसौटी को पुकार तो सही
तू हर मुकाम पर जीतेगा
भावनाओ में अपनी कोमलता ला तो सही
तू हर इंसान को जीतेगा
अपने आप को पहले पहचान तो सही
तू हार कर जीतेगा
हथौड़ा अपनी पत्थर पर मार तो सही
तू हर वार पर जीतेगा
तू दहाड़ कर जीतेगा
तू पुकार कर जीतेगा
तू हार कर जीतेगा।।



          ✍ मोतीराम 
            (युवा लेखक)
           


Wednesday, June 12, 2019

मुलाकात फिर से करनी है




वो शाम वाली मुलाकात फिर से करनी है
हा हमे तुमसे बात फिर से करनी है
जिन बूंदों में तुम साथ मेरे रहो
हा वही बरसात फिर से करनी है।।

ख्वाब तो आते है हर रात में
जब तुम साथ रहो वो रात फिर से करनी है।

बहुत हो गई दोस्ती हमारी अब
मोहब्बत वाली जज़्बात फिर से करनी है।

वो कोल्डड्रिंक का बहाना
वो रूठना मानना तुम्हारे साथ फिर से करनी है।

किबातो वाली दोस्ती और शरारत वाली मस्ती
साथ तुम्हारे वो हालात फिर से करनी है।

तुम्हारे साथ वो बात वो मुलाकात, वो शुरुआत
फिर से करनी है।
हा हमे तुम से बात फिर से करनी है।।
वो शाम वाली मुलाकात फिर से करनी है।।

मोतीराम







Friday, May 31, 2019

पीएम मोदी ने इस बार चुनी युवा सरकार, नए मंत्रिमंडल में स्मृति ईरानी सबसे कम उम्र की मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट चुन ली है। गुरुवार को एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 57 मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें 24 कैबिनेट, नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 अन्य ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।




  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट चुन ली है। गुरुवार को एक भव्‍य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 57 मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें 24 कैबिनेट, नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 अन्य ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। 2014 के शपथ ग्रहण समारोह के मुकाबले यह संख्‍या अधिक जरूर थी, लेकिन मोदी की नई कैबिनेट पिछली सरकार के मुकाबले युवा है। अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद 43 वर्षीय स्मृति ईरानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नई मंत्रिपरिषद में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं।

मंत्रिमंडल की उम्र की बात करें तो पिछली सरकार के मुकाबले मंत्रियों की औसत उम्र में 2 साल की कमी आई है। नए मंत्रिमंडल की औसत आयु साठ साल है जबकि मोदी सरकार के पिछले मंत्रिमंडल की औसत आयु 62 साल थी। इससे कहा जा सकता है कि नई सरकार अपेक्षाकृत युवा है।

ये हैं सबसे युवा सांसद

युवा सांसदों की बात की जाए तो 43 साल की स्‍मृति ईरानी सबसे युवा मंत्री हैं। इसके बाद हिमाचल से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आते हैं, इनकी उम्र 44 वर्ष है। इसके अलावा मनसुख मंडाविया और संजीव कुमार बालियान 46 साल के हैं। 47 साल के किरेन रिजिजू सबसे कम उम्र मंत्रियों में शामिल हैं। पहली बार मंत्री बने रामेश्वर तेली और देबाश्री चौधरी दोनों 48 -48 साल के हैं।



पासवान सबसे बुजुर्ग मंत्री

भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान मोदी सरकार के सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं। पासवान की उम्र 73 साल है। तकरीबन यही आयु थावर चंद गहलोत की है। वहीं संतोष कुमार गंगवार की बात करें तो ये भी सबसे वरिष्‍ठ मंत्रियों में से एक हैं, उनकी आयु 71 साल है।


प्रो. राजेश कुमार

खुशियों की सौगात

  फूल कोई तुम्हे भी मिल जाएगा  सब्र थोड़ा करो वह खिल जाएगा  राह में उनसे हसकर मिलो तो जरा, जख्म दिल के सभी सील जाएगा। तुमको पा लेना बस तो मु...